रांची:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) और क्रांतिकारी नेता खुदीराम बोस (Khudiram Bose) की जयंती तथा परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का (Albert Ekka) की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
राष्ट्रपति पद तक पहुंचना उनके कठिन तपस्या का प्रतिफल
इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो ने देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा.राजेंद्र प्रसाद एक साधारण परिवार से तालुक रखते थे। उनका राष्ट्रपति पद तक पहुंचना उनके कठिन तपस्या का प्रतिफल था। वक्ताओं ने कहा कि हमारी निष्ठापूर्ण श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी। जब हम कांग्रेसजन एवं झारखंड की जनता इस महान व्यक्तित्व को आदर्श मानकर इनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलें।
खुदीराम बोस आजादी की लड़ाई में खुदीराम बोस की बलिदान के सदा ऋणी
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का बलिदान हम देश वासियों को देश के प्रति प्रेम, सर्मपण, त्याग की प्रेरणा देता है। हम देशवासी आजादी की लड़ाई में खुदीराम बोस की बलिदान के सदा ऋणी हैं।

शहीद अलबर्ट एक्का शहादत देश के प्रति वफादारी एवं बलिदान की प्रेरणा
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अलबर्ट एक्का की शहादत हम झारखंड वासियों को सदा गौरवान्वित करता है। उनकी शहादत निरंतर हमसबों को देश के प्रति वफादारी एवं बलिदान की प्रेरणा देता है।