logo

कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट, प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ता बनने का अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर

fyksrksr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस ने मीडिया के लिए लोगों को पार्टी से जुड़ने का अवसर देने के लिए मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके लिए कांग्रेस द्वारा ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शहदेव ने गुमला परिसदन में इसको लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से चयनित लोगों को कांग्रेस में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ता के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग राजनीति में काम करना चाहते हैं, लेकिन राजनीतिक गलियों में भटकना नहीं चाहते। इसी कारण कांग्रेस ऐसे लोगों को पार्टी में काम करने का सुनहरा अवसर देना चाहती है। इच्छुक लोग इसके लिए 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Jharkhand updates in hindi Jharkhand News in Hindi latest updates Congress Congress News Updates latest Congress news latest Congress News Congress News in hindi