logo

दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक, झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए 

CONGRESSMEETING.jpg

द फॉलोअप डेस्क : 
नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व संगठन प्रभारी के.सी वेणुगोपाल, मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, राष्ट्रीय वार रूम के चेयरमैन शशिकांत सेनथील, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा अन्य नेताओं ने भाग लिया। 

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस के 5 न्याय - युवा न्याय, नारी न्याय, भागीदारी न्याय, किसान न्याय, रोजगार न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बूथ स्तर पर बनाये जा रहे बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार में तेजी लाने को कहा गया है। 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि बैठक में झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें मो अफाक आलम,  विक्रांत भूरिया, शकील खान, जयसिंह अग्रवाल, राजेश कुमार, छत्रपति यादव, अजित शर्मा, विकास उपाध्याय, दलेश्वर साहू, राधेश्याम मूभेल, मकर सिंह मारखम, अमरजीत भगत, आनंद शंकर सिंह और छाया वर्मा शामिल है।
 

Tags - दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी बैठक झारखंड Delhi All India Congress Committee Meeting Jharkhand