logo

मांडर उपचुनाव : जनचौपाल में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप का दावा, शिल्पी नेहा तिर्की ही जीतेंगी

a312.jpg

डेस्क: 

मांडर उपचुनाव के लिए वोटिंग 23 जून को होगी। सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया है वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को उम्मीदवार बनाया है। सभी पार्टियों के तमाम बड़े नेता मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क और जनचौपाल के जरिए वोट मांग रहे हैं। प्रचार कर रहे हैं। 

शिल्पी नेहा तिर्की ही जीतेंगी चुनाव! 
इसी कड़ी में गुरुवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने झींझरी पंचायत के विभिन्न टोलों में जाकर महागठबंधन प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राजेश कच्छप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका साथ औ समर्थन देखते हुए हमें पूरी उम्मीद है कि शिल्पी नेहा तिर्की ही चुनाव में विजयी होंगी। इस दौरान राजेश कच्छप ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 

बंधु तिर्की को सजा होने से खाली हुई सीट
गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की विधायकी चली गई। बंधु तिर्की ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झाविमो के सिंबल पर बीजेपी के देवकुमार धान को हराया था। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक किसी भी वजह से विधानसभा की सीट खाली होने पर वहां 6 महीने में चुनाव करवाया जाना अनिवार्य है। विधानसभा में संख्याबल के लिहाज से बीजेपी और सत्ताधारी दल, दोनों ही जीतना चाहती है।