logo

मंडल डैम पुनर्वास को लेकर गढ़वा में पुलिस-ग्रामीण के बीच झड़प, घायलों से मिलने पहुंचा JMM जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल

sudesh_4ि्.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखण्ड के गढ़वा जिले में शनिवार को पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई। झड़प के बाद JMM जिला कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के मार से चोटिल आदिवासी परिवार से मिलकर चोटिल लोगों से जायजा लिया। दरअसल यह झड़प रंका के विश्रामपुर के बरवाही गांव में मंडल डैम के विस्थापितों के लिए पुनर्वास योजना के तहत स्थल निरिक्षण करने गए डीसी दिनेश यादव, एसपी अमन कुमार के गाड़ियों के काफिलों को रोके जाने के बाद पुलिस और पब्लिक मे झड़प हुई थी। जिसमे कई ग्रामीण घायल हो गए थे। इस मामले के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी इसे प्रशासन का बर्बरता बता रही है। इसी के निमित्त जिला कमेटी ने स्थल पर जाकर घटना में घायलों से मुलाक़ात कर स्थिति को जाना। जांच टीम में शामिल झामुमो प्रतिनिधिमंडल के टीम में उपाध्यक्ष रौशन कुमार पाठक ,झामुमो सचिव शरीफ अंसारी, युवा अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष फरीद खान, मनोज तिवारी, सुनील गौत्तम, बीरेंद्र साव, धर्मेंद्र कुमार दुवे ने को चोटिल महिला मरियम तिर्की से घटना की जानकारी लिया।

Tags - Garhwa Jharkhand Mandal Dam Rehabilitation Ranka Vishrampur Barwahi Village Police Public Clash Jharkhand Displacement Protest Jharkhand Tribal Families Garhwa JMM District Committee Jharkhand Mukti Morcha Dinesh Yadav DC Garhwa Aman Kumar SP Gar