logo

10 जुलाई को होगी कांग्रेस विधायकों  की बैठक, प्रदेश प्रभारी के. राजू होंगे शामिल

congress35.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश के कांग्रेस विधायकों  की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में 10 जुलाई को होने वाली हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी। उन्होंने बताया, "प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 10 जुलाई को शाम 4:00 बजे से आहूत बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन सृजन के तहत विधायकों द्वारा किए गए दौरे, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके निराकरण की दिशा में उठाए गए कदमो, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में भविष्य की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा।"
उन्होंने आगे बताया, "इसके पहले, पूर्व से चले आ रहे जनता दरबार की कड़ी में 7 जुलाई को 11:00 से कांग्रेस भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगे। आम नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को इसमे रख सकते हैं। पूर्व में मंत्रियों द्वारा आयोजित जनता दरबार में आई सैकड़ों समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है तथा कई निराकरण की दिशा में प्रक्रियागत है।"


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand Congress jharkhand Congress News Congress MLA Meeting on 10 July latest jharkhand News latest updates Jharkhand Updates  jharkhand Updates