logo

देवघर में कांग्रेस की तैयारी शुरू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 13 सितंबर को करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात

keshavmahato.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 13 सितंबर को देवघर जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

केशव महतो कमलेश के देवघर आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली बैठक में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश सहित देवघर, मधुपुर, सारठ और जरमुंडी विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा और आगामी चुनाव में काम किया जाएगा। 

Tags - झारखंड झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश Jharkhand Jharkhand Assembly Elections Congress