द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में चल रहे राज्यव्यापी जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम आज राज्य के दुमका एवं जामताड़ा में संपन्न हुई। जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में बडे पैमाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

महंगाई से परेशान हैं लोग
जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि अडाणी को बचाने के लिए पूरी सरकारी तंत्र कार्य कर रही है। जो देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया जा रहा है। लोग महंगाई से परेशान है। अपने बच्चे को दूध तक नहीं पीला पा रहे हैं, रसोई गैस की कीमत एक हजार के पार चला गया, पेट्रोल-डीजल 100 के पार हो गया है। गरीब ग्रामीणों को आटा और तेल नसीब नहीं हो रहा है। लेकिन देश के मोदी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। हम सब मिलकर इस संघर्ष को आगे बढ़ायेंगे और जीत हासिल करेंगे। देश की संपत्ति को बचने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे। एक आजादी की लड़ाई और लड़ने के लिए हमें आपका साथ चाहिए। लोकतंत्र बचाने के लिए सत्याग्रह की ही जरूरत है। क्योंकि केन्द्र में बैठी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए तुली है।

राहुल गांधी के संदेशों को घर-घर पहुंचाएंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता से किए वादे को भूल कर अपने हितों के लिए काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी निडर होकर देश के जनता की मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का काम कर रहे हैं। हम इस सत्याग्रह के माध्यम से राहुल गांधी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। देश आज विषम परिस्थति के साथ गुजर रहा है। केंद्र की सरकार के द्वारा ही राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। भारत की गंगा जमुना तहजीब को खत्म करने का माहौल भाजपा के द्वारा तैयार किया जाता है और इसके केंद्र के मंत्री अमलीजामा पहनाते हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT