logo

देश में शैक्षणिक आपातकाल लगा है, BJP उड़ा रही संविधान की धज्जियां- कांग्रेस

a2415.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड कांग्रेस ने कहा कि देश में शैक्षणिक आपातकाल लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी है। इधर, बाबूलाल मरांडी कांग्रेस पर ही उलटा आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बाबूलाल मरांडी द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि देश की जनता ने संविधान की रक्षा के नाम पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को वोट दिया है। इसमें कांग्रेस कभी पीछे नहीं रहेगी। देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व भरोसा करके जनता ने हम पर पर सौंपा है। उनके भरोसे को कायम रखने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष सदन के अंदर से सदन के बाहर तक जारी है।

कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले सोचें बाबूलाल!
सोनाल शांति ने कहा कि लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर पद पर वरीय सांसद की नियुक्ति न कर मोदी जी ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बाबूलाल मरांडी को इस मामले में थोड़ा ज्ञान प्रधानमंत्री को भी देना चाहिए। लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई राज्य सरकारों को खरीद- फरोख्त के माध्यम से बदलने वाली बीजेपी के नेता अपना गिरेबान बचाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

इमरजेंसी के हालत से गुजर रहा है देश!
उन्होंने कहा कि देश अभी इमरजेंसी के हालात से गुजर रहा है फर्क यह है कि औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जांच एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने का काम लगातार जारी है। परीक्षाएं रद्द हो रही हैं। देश मे पेपर लीक श्रृंखलाबद्ध चरणों में जारी है। इसे लेकर छात्र सड़कों पर हैं। युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं। महिलायें न्याय के लिए सड़कों पर हैं। किसान न्याय के लिए आंदोलन कर रहे हैं यही वजह है कि जनता ने बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। झारखंड में होने वाले चुनाव में भी बीजेपी औधे मुंह गिरेगी क्योंकि बाबूलाल मरांडी विफल नेतृत्व का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
 

Tags - Jharkhand CongressCongressJMMBabulal Marandi