द फॉलोअप डेस्क
केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन आज से शुरू हो रहा है। इसको लेकर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मंगलवार यानी आज रांची आ रहे हैं। वो 13 दिनों तक प्रदेश में कैंप करेंगे। बता दें कि कांग्रेस आज से 11 दिनों तक चलने वाली 1950 किलोमीटर की जय भारत सत्याग्रह यात्रा शुरू करने जा रहा है। जिसमें जिलावार कार्यक्रमों में अविनाश पांडे शामिल होंगे। अविनाश पांडे के उपस्थिति में जय भारत सत्याग्रह यात्रा लोहरदगा से शुरू होगी। यात्रा 16 मार्च को रांची पहुंचेगी।

कचहरी से राज्यसभा तक करेंगे मार्च
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि आज पार्टी आंदोलन का आगाज करेगी। राजभर के जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी आला नेता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे इसी को लेकर आज रांची आ रहे हैं। यह मार्च कचहरी से राज्यसभा तक जाएगी।

बनाया जाएगा नियंत्रण कक्ष
वहीं दूसरी ओर राज्यव्यापी आंदोलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में तय किया गया कि राजधानी में एक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। यहां से जिला के चलने वाले कार्यक्रम की मॉनिटरिंग होगी। नियंत्रण कक्ष की जिम्मेवारी केशव महतो कमलेश,रविंद्र सिंह और संजय पांडे को दी गई है। बैठक में कार्यक्रम की निगरानी के लिए एक समिति बनाकर नेताओं को जिलावार जिम्मेदारी दी गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT