logo

रांची : हिमाचल का चुनावी परिणाम नई राजनीति को देगा आयाम- कांग्रेस

ander_2.jpg

रांची:
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर ली है। इसे लेकर  झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया है। पार्टी के नेताओं नें पटाखे फोड़कर,एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी राहुल गांधी अविनाश पांडे राजेश ठाकुर आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारे लगाएं।


देश की राजनीति को देगा एक नया आयाम
मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत इस देश की राजनीति को एक नया आयाम देगा। आज देश की जनता केंद की गलत नीतियों के कारण जिन सवालों से दो चार हो रही है उसी का जवाब हिमाचल का चुनावी परिणाम है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी नफरत की राजनीति किसानों की समस्या ये आज असल मुद्दे हैं यही कारण है कि आज गुजरात को छोड़ अन्य कई राज्यों में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है।

देश का राजनीतिक मिजाज बदल रहा है
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह जीत इस बात का संदेश है कि देश का जन मानस परेशान हैं। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी लोगों को बांटने वाली नफरत भरी राजनीति से यह जीत इस बात का संदेश है। कैसे केंद्रीय एजेंसियों एवं संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश का राजनीतिक मिजाज बदल रहा है l

भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आने वाली
प्रवक्ता डॉ.एम तौसिफ ने कहा कि देश के मूल मुद्दों पर सरकार को जवाब देना ही होगा। विभाजनकारी नीतियों नफरत की राजनीति की उम्र ज्यादा नहीं हो सकती है। अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है l


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्तागण राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा डॉ.एम तौसिफ, निरंजन पासवान, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण, जगदीश साहू, पप्पू अजहर,  नेली नाथन, सलीम खान, सुरेन राम, अजय सिंह, छोटू सिंह, गौरव सिंह, गुलाम रब्बानी, जितेंद्र त्रिवेदी, इंदिरा देवी तुरी, अंजु कुजूर, रीता चौधरी, महादेव, अजय कुमार महतो, प्रो.प्रेमनाथ मुंडा, रामानंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे l