logo

हुसैनाबाद और छत्तरपुर से भी चुनाव लड़ेगी कांग्रेस 

gggllll.jpg

द फॉलोअप डेस्क :
पलामू में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। कांग्रेस पार्टी ने कई सीटों पर अपना दावा प्रस्तुत किया है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पलामू के पांकी, डाल्टनगंज और विश्रामपुर विधानसाभा सीट से चुनाव लड़ती रही है, लेकिन 20 वर्षों से कांग्रेस हुसैनाबाद और छत्तरपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ी है। इस बार कांग्रेस छत्तरपुर और हुसैनाबाद सीट से भी चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड में पलामू  लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है, लेकिन पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इन सीटों से चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन इस बार दोनों सीटों से कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और अपना आवेदन भी दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूरे मामले में बैठक में निर्णय लिया जाएगा और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाएगा।

Tags - पलामू विधानसभा चुनाव कांग्रेस Palamu Assembly Elections Congress