logo

कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालयों में अमित शाह का पुतला दहन करेगी, ये है बड़ी वजह

amit_shah_photo1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालयों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करेगी। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को दिया। राजेश ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को की गई कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज विरोध प्रदर्शन करेगी। राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर की गई घटना को शर्मनाक बताया है। इस प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला मुख्यालयों में आदेश जारी किया है।


अडाणी की सच्चाई को छुपाने में बौखाला गई केंद्र सरकार
कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अडाणी को बचाने और सच्चाई को छुपाने की कवायद में पूरी तरह बौखला गई है। अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी के सवालों से पीएम मोदी घबरा गए हैं। इसलिए ही राहुल गांधी पर झूठी कार्रवाई कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किए गए अपने दर्द एवं समस्याओं को लेकर 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर जाकर पूछताछ की है। यह मोदी सरकार की तानाशाही रवौये को दर्शाता है।

क्यों राहुल के घर पहुंची थी दिल्ली पुलिस
बता दें कि दिल्ली पुलिस रविवार सुबह कांग्रेस नेता के घर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में एक बयान को लेकर पूछताछ के लिए पहुंची थी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था की एक रेप पीड़िता उनसे मिलने गई थी। जब राहुल गांधी ने उनसे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा। पुलिस इसी मामले में राहुल गांधी से पूछताछ करने पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस राहुल गांधी से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने को कहेगी। ताकि उस लड़की को सिक्योरिटी दी जा सके।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT