logo

पंचायत समिति के गठन को लेकर राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस करेगी बैठक, केशव महतो ने दिए निर्देश

congress35.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सभी पंचायतों में पंचायत समिति के गठन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 20 जुलाई से पूरे राज्य के जिलों में बैठकें आयोजित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को बेला प्रसाद और केशव महतो कमलेश पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शहरी निकायों के चुनाव के लिए मनोनीत पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
21 जुलाई को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में पंचायत समिति गठन के लिए प्रशिक्षण शिविर और समीक्षा बैठक आयोजित करेंगे, और रात्रि विश्राम धनबाद में करेंगे। 22 जुलाई को धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिलों में प्रशिक्षण शिविर और समीक्षा बैठक होगी, जबकि रात्रि विश्राम हजारीबाग में होगा। 23 जुलाई को बेतला में लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों के जिला, ब्लॉक, मंडल अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर और समीक्षा बैठक होगी, और रात्रि विश्राम गढ़वा में किया जाएगा। इसके बाद, 24 जुलाई को पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेंगे।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand Congress News jharkhand Congress News Congress Updates jharkhand updates jharkhand news