द फॉलोअप डेस्क
आडानी प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता राज्य के सभी प्रखंडों में सोमवार को धरना देंगे। यह धरना प्रखंडों में स्थित एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर दिया जाएगा। साथ ही 13 मार्च को राजभवन घेराव भी किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रखंड में धरना देकर पंचायत तक लोगों को बताएंगे कि किस तरह प्रधानमंत्री ने हमें ठगा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए हम जनता को बताएंगे कि कैसे जनता के साथ ये लोग छल करते हैं। चुनाव का परिणाम जितना अच्छा आना चाहिए था उतना नहीं आया है। लेकिन आने वाले समय में हम राहुल गांधी के नेतृत्व में हम यूं लोगों के बीच जाते रहेंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

शेयरों के मूल्य में 52 करोड़ रुपये की गिरावट आई
अडानी समूह के शेयरों में निरंतर बिकवाली के कारण 31 दिसंबर 2022 से समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्य में 52 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इनका मूल्य अब मात्र 32 करोड़ रुपये रह गया है। और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसीधारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभ जो स्टॉक मार्केट में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के कारण हुआ था। उसका सफाया हो गया है और एलआईसी को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। किसने भारत की वित्तीय प्रणाली के इस स्तंभ को आपके पसंदीदा व्यवसायी के लिए इतने जोखिम भरे सौदे में शामिल होने के लिए मजबूर किया।

हम रामगढ़ में हार स्वीकार करते हैं
रामगढ़ उपचुनाव में हार की जिम्मदारी कौन लेगा। इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि हम सबों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमने उस दिन ही स्वीकार किया था कि हम हार स्वीकार करते हैं। जनादेश के फैसले का सम्मान करते हैं। कैश कांड के विधायकों के बरी होने पर कहा कि हमें जो सूचना मिली थी हम उसके ही आधार पर एफआईआर करने गये थे, हमें भी सूचना से इतर कुछ नहीं मालूम था।