logo

कांग्रेस आज लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट करेगी जारी, 10 राज्यों की सीटों पर हुई चर्चा

news3.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
कांग्रेस आज शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकामन बैठक कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पहली लिस्ट में 60 सीटों के उम्मीवारों की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस पहली लिस्ट में लगभग 1 दर्जन राज्यों के लोकसभा सीटों पर उम्मीवार की घोषणा कर सकती है। उन राज्यों में छत्तीसगढ़, केरला, मणिपुर, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, मेघालय, दिल्ली और कर्नाटका शामिल हैं। 

बीजेपी ने झारखंड के 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार किया तय 
बता दें कि BJP ने लोकसभा कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झारखंड के 14 सीटों में से 11 पर उम्मीदवारों ने नाम सामने आ चुके हैं। झारखंड  में 14 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी ने झारखंड की अधिकतर लोकसभा सीटों पर पुराने चेहरे पर दाव खेला है। बीजेपी ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल, रांची से संजय सेठ, पलामू से बीडी राम, लोहरदगा से समीर उरांव, लोहरदगा सीट पर समीर उरांव, राजमहल से ताला मरांडी, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।