logo

नगड़ी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान आयोजित, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

nagdi_congress.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को मेहता बैंक्वेट हॉल निपुण टिकरा टोली,नगड़ी में नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने किया।
इस बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शाहजादा अनवर, विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव थे। उन्होंने संगठन  सृजन और सशक्तिकरण पर अपनी बातों को रखा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही  प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने नवनियुक्त प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने का निर्देश दिया।
इस बैठक में संगठन सृजन अभियान-2025 पर चर्चा और संगठन की भावी रणनीतियों की जानकारी दी गई। बैठक में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसके तहत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था साथ ही प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो,  प्रदेश सचिव सह नगड़ी प्रखंड के पर्यवेक्षक बेलस तिर्की, निलेश , सुनील उरांव, राम बरन महतो, फिरोज आलम, शाहिद अहमद, महिला अध्यक्ष ऊषा देवी,  मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी, संजय सरैया, अर्चना देवी, रायमुनी किस्पोट्टा, नीलम तिग्गा, जतरी देवी, निरुपमा, लक्ष्मी देवी, शैली हेरेंज, मकसूद अंसारी, महावीर नायक, रोशन कुजूर, एनामुल अंसारी, गुलशन टोप्पो, स्टीफन,  मास्टर शाहिद, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Congress Congress Updates latest jharkhand News jharkhand Updates Latest Jharkhand News Jharkhand Updates Congress updates  latest jharkhand News jharkhand Congress News