logo

केंद्रीय एजेंसियों के सहारे गैर BJP शासित राज्यों में सरकार गिराने की साजिश– राहुल गांधी

rahul_gandhi18.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। रविवार को राहुल गांधी ने रामगढ़ के गोला, धनबाद और बोकारो में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर राहुल BJP पर जमकर बरसे। राहुल ने कहा कि BJP केंद्रीय एजेंसियों के सहारे गैर  शासित राज्यों में सरकार गिराने की साजिश कर रही है। बीजेपी देश का सबकुछ बेच देगी। भाजपा के लोग नफरत व हिंसा फैला रहे हैं। गौरतलब है कि आज यह यात्रा राजधानी रांची पहुंचेगी। यहां वो शहीद मैदान (पुराना विधानसभा) में दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे। 


मोदी ने तो युवाओं का भविष्य किया खराब 
राहुल ने कहा कि देश में किसान, युवा, आदिवासी और गरीब के साथ अन्याय हो रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी ने तो युवाओं का भविष्य ही खराब कर दिया है। नोटबंदी तथा जीएसटी लागू करके देश की आर्थिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाई। कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। नफरत के बाजार में खोली है मोहब्बत की दुकान राहुल गांधी ने धनबाद में भी यह कहा कि भाजपा वाले नफरत फैला रहे हैं। हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल दी है। पूर्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो न्याययात्रा की थी। इस बार मणिपुर से यात्रा शुरू की है और मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस का संघर्ष देश के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिलने तक चलता रहेगा।


रांची में शहीद मैदान में करेंगे सभा
राहुल गांधी आज रांची में शहीद मैदान (पुराना विधानसभा) में दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे। ये वही ऐतिहासिक मैदान है जहां करीब दो दशक पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने जनसभा की थी। अब जब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं, तब उन्होंने भी उसी मैदान को जनसभा के लिए चुना हैं,जहां उनकी मां ने जनसभा की थी। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।