logo

आत्महत्या : पत्नी से विवाद के बाद सिपाही ने लगाई फांसी, मौत

sipahi.jpg

रामगढ: 
जिले में सैट-1 के सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। सिपाही का नाम प्यारेलाल है। प्यारेलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के द्वारा शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जवान ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। खबर के अनुसार प्यारेलाल कल देर रात ड्यूटी कर अपने आवास पहुंचा। घर आने के बाद पत्नी से उसका विवाद हुआ। उसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। 


परिवार में शोक का महौल 
जानकारी के मुताबिक सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि पति ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद फांसी के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला में पदस्थापित सिपाही प्यारे लाल शर्मा उत्तर मांडू में सेट टू में पदस्थापित था और रामगढ़ शहर के न्यू कॉलोनी परिवार के साथ रहता था। 


गिरिडीह का रहने वाला था
पुलिसकर्मी प्यारेलाल शर्मा की उम्र लगभग 32 वर्ष थी। बताया जाता है कि यह काफी दिनों से तनाव में था। घरवालों ने इस बात की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी। जिसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस शहर के न्यू कॉलोनी पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए उससे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता जाता है कि प्यारे लाल शर्मा गिरिडीह जिला का रहने वाला था।