logo

5,000 करोड़ में बनेगा रांची आउटर रिंग रोड, राजधानी से जुड़ेंगे ये 7 जिले

4_lane_road.jpg


द फॉलोअप डेस्क:

राजधानी रांची को 7 जिलों से जोड़ने के लिए 4 लेन ग्रीन फिल्ड रिंड रोड निर्माण  के लिये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस साल अक्तूबर तक डीपीआर बना लेगा। उसके बाद इस रिंग रोड का काम शुरू होगा। करीब 194 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड के निर्माण में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत लगेगी। 4 लेन ग्रीन फिल्ड रिंड रोड 7 जिलों को कनेक्ट करेगी। इनमें हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर और रामगढ़ शामिल हैं।


रांची रिंग रोड को जोड़ने के लिए 7 सड़कें
रांची रिंग को जोड़ने के लिए 7 सड़कें बन रही हैं। इससे ब्राम्बे सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डोंबारी बुरू, नॉर्थ कर्णपुरा पावर कोल्ड फिल्ड और पतरातु पावर प्लांट की कनेक्टिविटी होगी। रांची ग्रीन फिल्ड रोड एनएच-75 के आसपास विकास करने के लिए उर्किड में एनएच-20 शुरू होगें। यहां से एनएच-75 पर ब्राम्बे, एनएच-43 पर हुड़गी जा सकेगे आगे एनएच-33 हरफूल से वापस उर्किड पहुंचेगे। जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने के बाद खूंटी की आकांक्षाएं जल्द पूरी होंगी। 

 

 

झारखंड में 75,000 करोड़ की लागत से बन रहे हाइवे
झारखंड में 75 हजार करोड़ की लागत से बन रहे एनएच पर नितिन गडकरी ने बताया कि झारखंड में 75 हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हो रहा है। इनमें 7 ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे, इकॉनोमिक कॉरिडोर, इंटर एक्सप्रेस-वे शामिल हैं। 50 हजार करोड़ की लागत से झारखंड की पड़ोसी राज्यों ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, यूपी और बिहार से कनेक्शन बेहतर की जा रही है।