रांची :
BJP ने सोमवार को हेमंत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally) निकाली। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakesh) ने ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ नारे के साथ इस आंदोलन का बिगुल बजाया। जाने वाली सरकार को झारखंड की जनता अंतिम सलामी देना चाहती है। पूरे राज्य में जनता त्राहिमाम कर रही है। हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सरकार को गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। आक्रोश प्रदर्शन में विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, विधायक नवीन जायसवाल, सांसद आदित्य साहू, सांसद संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय और प्रदीप वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समाहरणालय गेट पर हुआ नोकझोंक
हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ अभियान के तहत भाजपा की ओर से घेराव करने के दौरान समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद गेट के बाहर ही प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी विधायक, नेता व कार्यकर्ता बैठ गए। बताते चलें कि मोरहाबादी मैदान में इकट्ठे होकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय का घेराव करने पहुंचे थे। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

कहां कौन होंगे प्रदर्शन में शामिल
21 नवंबर
- रांची में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया।
- साहेबगंज में सुनील सोरेन एवं अमित मंडल प्रदर्शन में शामिल हुए।
22 नवंबर
- चाईबासा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे।
- सिमडेगा में कोचे मुंडा, सुबोध सिंह गुड्डू
- कोडरमा में पीएन. सिंह एवं प्रणव वर्मा
- खूंटी में संजय सेठ और मुनेश्वर साहू, और किसलय तिवारी
- सरायकेला-खरसावां में दिनेश उरांव एवं अमरदीप यादव
- गुमला में अर्जुन मुंडा एवं प्रदीप वर्मा शामिल होंगे।
23 नवंबर
- धनबाद में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व जेपी पटेल
- हजारीबाग में सीपी सिंह और पवन साहू
- देवघर में सुनील कुमार सिंह
- जामताड़ा में अनंत ओझा एवं अपर्णा सेन गुप्ता
- बोकारो में रवींद्र कुमार राय एवं मनोज सिंह
- गढ़वा में डॉ. दिनेशानन्द गोस्वामी एवं श्याम नारायण दुबे
- लोहरदगा में समीर उरांव एवं अभयकांत प्रसाद
- रामगढ़ में विद्युतवरण महतो एवं नीलकंठ सिंह मुंडा

24 नवंबर
- पलामू में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व शिवशंकर उरांव
- पूर्वी सिंहभूम जिला में जयंत सिन्हा एवं नवीन जायसवाल
- लातेहार में सुदर्शन भगत एवं आदित्य साहू
- गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी
- चतरा में बीडी राम एवं बालमुकुंद सहाय
गोड्डा में बिरंची नारायण एवं मिस्त्री सोरेन
- पाकुड़ में यदुनाथ पांडेय तथा अमर कुमार बाउरी रहेंगे मौजूद
25 नवंबर
- दुमका में बाबूलाल मरांडी एवं गंगोत्री कुजूर उपस्थित रहेंगी।