logo

राज्यपाल से मंत्री मिथिलेश ठाकुर, जेपीएससी की अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात

599.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष डॉ. मैरी नीलिमा केरकेट्टा ने भी राजभवन जाकर राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। बताते चलें कि सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी को झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया है। झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। शपथ के बाद राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि झारखंड के राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस राज्य के राज्यपाल के तौर पर मेरा पहला लक्ष्य झारखंड का विकास है। बिना विकास के गरीबी नहीं हटाई जा सकती है। ऐसे में सभी के सहयोग से राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता, घर आदि ही हमारा पहला लक्ष्य है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT