द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का रांची आगमन शनिवार शाम को हुआ। आज सीपी राधाकृष्णन राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल के शपथ ग्रहण में सीएम समेत कई मंत्री भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11:30 बजे से राजभवन में होगा। इसके बाद उनका खूटीं जाने का कार्यक्रम है। वहां वो भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही बिरसा कॉम्प्लेक्स में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उलिहातू भ्रमण के दौरान वो भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे।बता दें कि सीपी सिंह का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे रांची
बता दें कि शुक्रवार को रांची पहुंचने पर राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत किया गया। कल पहले तो राज्यपाल रमेश बैस को विदाई दी गई और फिर नए राज्यपाल का स्वागत हुआ। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहले रमेश बैस को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें विदाई दी गई। राज्यपाल रमेश बैस को विदाई देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद हवाई अड्डा पहुंचे। वहीं, इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल रमेश बैस की विदाई के बाद नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर से उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के कई मंत्री नए राज्यपाल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का मोदी कहा जाता
सीपी राधाकृष्णन 18 फरवरी यानि कल 11:30 बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में राज्यपाल की शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह शपथ दिलाएंगे।बता दें कि सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का मोदी कहा जाता है। सीपी राधाकृष्णन ने 16 साल की उम्र मे ही आरएसएस का दामन थाम लिया था। वह तमिलनाडु में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने अपने बलबूते तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत बनाया। उनकी बदौलत ही भाजपा तमिलनाडु में जगह बना पाई। सीपी राधाकृष्णन साउथ से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। 2016 से 2019 तक केरल भाजपा के प्रभारी रहे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT