logo

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन कल करेंगे नॉमिनेशन

cp4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवार और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन कल सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे। बता दें कि 17 अगस्त को NDA ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार के रूप में चुना था। वहीं, INDIA गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। वह 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है। चुनाव के परिणाम भी उसी दिन सामने आ जाएंगे। भारत में उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोटिंग करते हैं, जिसमें मनोनित सदस्यों को भी वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है। 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी, वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 25 अगस्त है।



 

Tags - CP Radhakrishnan Nomination Latest CP Radhakrishnan Nomination latest CP Radhakrishnan Nomination latest Vice President Election news Vice President Election news updates latest updates jharkhand News latest CP Radhakrishnan Nomination News