पलामू:
पलामू पुलिस (Palamu Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आखिरीकार भाकपा माओवादी नक्सली नारायण सिंह (CPI Maoist Naxalite Narayan Singh) को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से नारायण यादव को पुलिस कई मामलों में तलाश रही थी। थाना प्रभारी शेखर कुमार (SO Shekhar Kumar) के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है। पलामू पुलिस ने छतरपुर थानाक्षेत्र के लावादाग इलाके से नारायण यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
