logo

रांची : अपराधी बेखौफ, कांके के होचर गांव में युवक को मारी गोली

images_(1)1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता जा रहा है पुलिस एक मामले को हल भी नहीं कर पाती है कि दूसरा मामला सामने आ जाता रांची के सड़कों पर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं। जिससे अपराधियों का मनोबल और भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां अपराधियों ने कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित होचर गांव में एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी ह। जिसे आपराधियों ने गोली मारी है उसका नाम राजू साव बताया जा रहा। गोली मार कर आपराधी फरार फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने बताया की राजू साव गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े :पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का संघर्ष खत्म

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT