जमशेदपुर:
झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इनका दूस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस (Jamshedpur News) कर्मियों पर भी जानलेवा हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सोनारी थाना इलाके का है। जहां के ASI सुमित कुमार (ASI Sumit Kumar) पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टाटा मैन हॉस्पिटल (Tata Main Hospital) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस में अपराधियों पर बरसाई पत्थर
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सुनारी थाना पुलिस को सूचना मिली के पांडे कॉलोनी के पास मैदान में कुछ युवक जुटे हैं और अड्डेबाजी कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवकों को खदेड़ना शुरू किया लेकिन इसके जवाब में युवकों ने पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया इस घटना में ASI सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
एएसआई को गंभीर चोटें
ASI का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि उन्हें गंभीर चोटें आई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। उन्हें आराम की जरूरत है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
पत्थरबाजी के बाद उपद्रवी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अपराधियों की तलाशी में जुट गई है। पुलिस लगातार जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है।