logo

खुलासा : प्लाईवुड कारोबारी को पैसा डबल करने का झांसा देकर अपराधियों ने बनाया था लूट का प्लान, रुपए का बैग नहीं देने पर मारी थी गोली

416.jpg

रांची :

रांची के डेलीमार्केट थाना क्षेत्र के विष्णु गली में प्लाईवुड कारोबारी को गोली मारने की घटना का खुलासा हो गया। अपराधियों ने कोरोबारी को फिल्मी स्टाईल में झांसा देकर लूटने का प्लान बनाया था। रांची पुलिस ने घटना में संलिप्त अपराधियों को पकड़ लिया। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलम प्लाईवुड दुकान में दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें दुकान के अंदर बैठे प्लाईवुड कारोबारी सौरभ साबू के बाएं हाथ में गोली लगी थी। इस संबंध मे सौरभ साबू के फर्दबयान के आधार पर 02 अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन सिटी एसपी के दिशा-निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में किया था। गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को बंगाल एवं रांची से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ में सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस कांड में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था लूट का प्लान

गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार उर्फ गुड्डु ने बताया गया कि उसकी जान पहचान डेलीमार्केट स्थित मंगलम प्लाईवुड दुकान के मालिक संजय चौधरी से करीब एक-डेढ़ साल पूर्व से था। अमन ने संजय चौधरी को पैसा दुगुना करने का प्लान बताया था। इस पर संजय चौधरी ने विश्वास किया। अमन कुमार उर्फ गुड्डु के द्वारा घटना के दिन नगद 15 लाख रुपया संजय चौधरी को लाने बोला। इसके बदले उसके खाता में आधा घंटा के अंदर (आर०टी०जी०एस०) के माध्यम से डबल पैसा भेजने का बात तय हुई। बात तय होने के बाद अमन कुमार उर्फ गुडड के द्वारा अपने कुछ दोस्तों के साथ उक्त पैसे को लूटने का प्लान बनाया।

रुपए का बैग नहीं देने पर मारी गोली

21.10.2022 को 11.30 बजे सुबह में सौरभ साबू के द्वारा एक बैग में 13 लाख रुपया लेकर विष्णु गली स्थित मंगलम प्लाईवुड दुकान आया। उस समय दुकान में विष्णु चौधरी मौजूद थे। जैसे ही सौरभ साबू बैग लेकर दुकान के अंदर घुसे, रेकी कर रहे अपराधियों के द्वारा इसकी सूचना अपने अन्य दोस्तों को दी गई। सूचना मिलते ही अमन कुमार उर्फ गुड्डु, अब्दुल नबी सैय्यद एवं अन्य अपराधी दुकान के अंदर घुसा। पैसे के बारे में पूछ-ताछ करने लगा। विष्णु चौधरी एवं सौरभ साबू के द्वारा बैग में रखा 13 लाख रुपया उक्त तीनों को दिखाया और वादे के अनुसार डबल पैसा उनके खाते में आर०टी०जी०एस० के माध्यम से भेजने को बोला। उसी वक्त पीछे से अन्य अपराधकर्मी भी उसी दुकान में आ गया। उसके आते ही अपराधियों के द्वारा विष्णु चौधरी और सौरभ साबू से पैसा भरा बैग मांगने लगा। नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देते हुये रुपया भरा बैग छिनने लगा। विष्णु एवं सौरभ द्वारा विरोध करने पर अपराधियों के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से फायरिंग कर दिया। इसी क्रम में सौरभ के बाएं हाथ में गोली लगी। अपराधी रुपया वाला बैग लेकर भाग नहीं पाए। हल्ला होने पर अपराधी मोटरसाईकिल से बड़ा तालाब की ओर भाग गए। सौरभ साबू के द्वारा उसी दिन उक्त पैसों को अपने स्टाफ के माध्यम से बैंक में जमा करा दिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1. चंदन दास, उम्र- करीब 26 वर्ष पे0 सूर्यनाथ दास वर्तमान पता-चुटिया, पावर हाउस, कृष्णापुरी नियर छठ तालाब थाना-चुटिया जिला-रांचीची ( प्रकाश चौधरी के घर में भाड़ेदार) स्थाई पता- 16/A कैलाशचंद्र चटर्जी लेन सिरीरामपुर थाना-सिरीरामपुर जिला हुगली राज्य पश्चिम बंगाल।

2. अमन कुमार उर्फ गुड्डु, उम्र- करीब 32 वर्ष पे0- सतीश कुमार सिन्हा वर्तमान पत्ता कटहल मोड़ नियर मेकॉन कॉलोनी थाना

नगडी, रांचीची स्थाई पता-04 नं0 बेरमो पो0 जरीडीह बाजार थान- गांधीनगर, बोकारो।

3. अब्दुल नबी सैय्यद, उम्र- 22 वर्ष पे० सैय्यद अब्दुल हबाब सा0-35 चांद मंजिल नियर ओल्ड कांके थाना, बाजारॉड, थाना कांके जिला- रांची।

ये सामान हुए बरामद

1. घटना में अपराधियों द्वारा प्रयुक्त होंडा कंपनी का एक मोटरसाईकिल।

2. घटना में अपराधियों द्वारा प्रयुक्त हरा काला रंग का रंगीन हैलमेट।

3. 03 मोबाईल ।

 

गठित छापामारी दल

(1) प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची।

(2) आलोक कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, डेलीमार्केट थाना, रांची।

(3) विनय कुमार सिंह, पु०नि०सह थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी थाना, रांची। (4) शैलेश प्रसाद, पु०नि०सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना रांची।

(5) सुमीत कुमार भगत, पु०अ०नि० डेलीमार्केट थाना, रांची।

(6) संदीप कुमार, पु०अ०नि० डेलीमार्केट थाना, रांची।

(7) शाह फैजल, स०अ०नि० क्यूआरटी टीम एवं अन्य।

(8) अनील कुमार यादव, पु०अ०नि० डेलीमार्केट थाना, रांची।

(9) धीरज कुमार पु०अ०नि० पंडरा ओ०पी०, रांची