logo

गढ़वा : अपराधी हुए मस्त पुलिस हुई पस्त, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

1020.jpg

द फॉलोअप टीम, गढ़वा

सोमवार की सुबह गढ़वा के लोगों के लिए काफी आक्रोश भरा रहा, अमित कुमार सिंह उर्फ बाबुल सिंह पर गोलीबारी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों को कहना था कि आजकल आए दिन अपराधी जिस पर चाहे गोली चला दे रहे हैं। पुलिस का खौफ अब अपराधियों के मन से निकल गया है। रविवार की घटना से आक्रोशित लोगों ने बेलचंपा गांव के समीप एनएच-75 को जाम कर दिया है। लोग सड़क पर दरी बिछा कर बैठ गए।

सरेशाम अपराधियों ने की थी गोलीबारी

निकेतन स्कूल के संचालक बाबुल सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब बाबुल सिंह पलामू जिले के रेहला थाना के सामने स्थित एक पान दुकान से उठकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। अपराधियों ने दो बार गोलीबारी की। लेकिन एक गोली मिस हो गई। दूसरी बार की गई फायरिंग उनके पेट को छूते हुए निकल गई। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

कुछ दिन पहले भी अपराधियों ने कर दी थी हत्या

गढ़वा में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बताते चले कि 12 अक्टूबर को बेलचंपा में ही शाहबाज खान को अपराधियों ने गोलीमार कर हतिया कर दी। वहीं, चिनियां में 20 अक्टूबर की शाम को झामुमो नेता अयूब मंसूरी को भी गोली मार कर हत्या कर दिया।