logo

लूटपाट : हथियार के बल पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटे 60 हजार...एक कर्मी को किया घायल

loot.jpg

पलामूः
राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। पलामू के एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। मेदिनीनगर-औरंगाबाद NH 98 पर चपरवार स्थित विजय तारा पेट्रोल पंप पर देर रात 3 अपराधी पहुंचे थे, और हथियार के बल पर कर्मचारियों से 60 हजार रुपये लूट कर फऱार हो गये। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 


 

पूछताछ चल रही है 
घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह पुलिस की टीम पहुंची। CCTV में कैद हुए लोगों की पहचान के लिए पूरी रिकार्डिंग अपने साथ ले गई है। कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से एक व्यक्ति बाइक लेकर मुख्य पथ पर खड़ा था। दो लुटेरे पंप के कार्यालय में आए। दोनों ने रिवाल्वर की नोक पर सारा पैसा कब्जे में ले लिया । इसके बाद दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग की। 

 


 

एक कर्मी को घायल कर दिया 
एक कर्मचारी दराज की चाबी लुटेरों को नहीं दे रहा था तो उसने कर्मी रवि को रिवाल्वर की बट से मार घायल कर दिया । इसके बाद काउंटर से 60 हजार व कंप्यूटर उपकरण लेकर फरार हो गए। DSP अजय कुमार के मुताबिक छानबीन शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह पेट्रोल पंप व्यवसायी रवि शंकर सिंह का है।