logo

रांची : अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

shot.jpg

 रांची:
राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के पास अपराधियों ने जमीन कारोबारी राजू साव को गोली मार दी। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरा का महौल हो गया। गोली जमीन करोबारी के कांधे पर लगी। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधी दो की संख्या में आए थे। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।


 जमीनी विवाद से जुड़ा मामला
घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के अनुसार राजू साव अपने कार्यालय के बाहर बाईक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाईक सवार 2 अपराधी वहां पहुंचे और उस पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली जमीन कारोबारी के कांधे पर जा लगी। स्थानीय लोगों ने अपराघियों को पकड़ने की कोशिश भी की गई मगर वे भागने में सफल रहे। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार राजू साव कांके के इलाकों में जमीन बेचने का काम करता था। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- पलामू : मां ने दो बच्चों के साथ लगाई फांसी, तफ्तीश में जुटी पुलिस


 छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले के बारे में कहा है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल हम छानबीन में जुटे है। पुलिस ने यह भी बताया कि अपराघियों ने राजू को सिर पर गोली मारने की कोशिश की थी लेकिन गोली उसके कंधे पर लगी है। अपराघियों की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कॉल डिटेल भी निकाला जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-  https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT