logo

महाशिवरात्रि 2023 : पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक करने पहुंचे शिवभक्त

pahari_mandir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर की पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह 4 बजे से  ही सरकारी पूजा-अर्चना के बाद जलाभिषेक के लिए बाबा कापट खोल दिया गया। जिसके बाद से ही लंबी कतार में लोग खड़े है। दूर-दूर से लोग यहां बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। शाम में 5 बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई कर बाबा का शृंगार और आरती की जायेगी। भक्तों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से मुख्य मंदिर जाने की व्यवस्था की गयी है। वहीं शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से विभिन्न जिलों में सुरक्षा की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय और स्पेशल ब्रांच की ओर से अलगअलग अलर्ट भी किया गया है। संवेदनशील स्थल और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढें:- महाशिवरात्रि आज, इस विधि विधान से करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना


दोपहर दो बजे निकलेगी भोले की बारात
शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से पहाड़ी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से दिन के 2 बजे बारात निकाली जायेगी। इस बारात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई लोग शामिल होंगे। अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि बारात में तांडव नृत्य, ढोल और नगाड़ों के अलावा कई झांकियां शामिल रहेंगी।  बारात में भूत, पिशाच और कंकाल सहित कई बारात में शामिल होते हैं।


शिव बारात की भी तैयारी पूरी
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व की तरह निकलने वाली शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यस्थाओं व की जाने वाली तैयारियों का डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान के0के0एन0 स्टेडियम में शिव बारात हेतु किये जा रहे तैयारियों के अलावा निर्धारित रूट लाईन के0के0एन0 स्टेडियम, फव्वारा चौक, प्राइवेट बस स्टैंड, बाजला चौक, टावर चौक, आदि में श्रद्धालुओं हेतु की गयी सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था का जायजा भी लिया था। साथ ही शिव बारात पथ में पड़ने वाले सभी नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से किए गए बेरिकेडिंग को और मजबूत करने को कहा था ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों के भ्रमण के दौरान नालों या गड्ढों के वजह से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना न रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT