logo

रांची : सीएम आवास के बाहर JMM कार्यकर्ताओं की लगी भीड़,थोड़ी देर में मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित 

karykarta.jpg

रांची:

मुख्यमंत्री आवास के बाहर आज एक बार फिर झामुमो कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचे हैं। अब से थोड़ी देर बाद सीएम कार्यकर्ताओं का संबोधन करेंगे। सभी लोग सीएम के समर्थन में मौजूद हैं और कई तरह के नारे भी लगाये जा रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को करीब 9.30 घंटे की पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिछले दरवाजे से सीएम आवास पहुंचे। सबसे पहले सीएम आवास पर सुबह से डटे मंत्री-विधायकों से मिले। बताया जा रहा है कि सभी को पूछताछ कैसी रही? आगे क्या हो सकता है या नहीं? इसको लेकर चर्चा हुई। सीएम के आने के बाद उनसे मिलकर यूपीए के सभी विधायक वापस लौटे।