logo

रांची : जमीन विवाद में CRPF जवान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

crpf_jawan_lalpur.jpg

रांची:
राजधानी रांची के लालपुर थानाक्षेत्र स्थित वर्धमान कंपाउंड में कुछ अज्ञात अपराधियों ने CRPF जवान को गोली मार दी। गोली जवान के जांघ पर लगी। घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान का नाम राजेश यादव है। वह अभी जम्मू कश्मीर में पोस्टेड है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बिहार में जमीन विवाद चल रहा था जिसको लेकर यह गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग
 पुलिस के जांच में अब तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार से आए कुछ लोगों ने रांची में सीआरपीएफ जवान पर फायरिंग की है। फिलहाल जवान अस्पताल में इलाजरत है और वह खतरे के बाहर है। पुलिस के प्रारंभिक जांच  के बाद बताया है कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। सूचना के अनुसार सीआरपीएफ जवान का आरा के किसी गांव के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर गांव पर भी काफी मारपीट हुई थी। जिसके बाद जवान रांची के लालपुर स्थित अपने घर लौट आया था। उसी के पीछे गांव के कुछ लोग रांची पहुंच गए थे।