logo

धनबाद : CRPF को मिली बड़ी सफलता, 40 टन कोयला किया जब्त

putki.jpg

धनबाद:
पुटकी बलिहारी एरिया में CRPF को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां CRPF ने छापेमारी करके बंद चानक के समीप से 1200 बोरियों में भरे करीब 40 टन कोयला जब्त (Seized about 40 tons of coal filled in sacks) किया। कोयले को अवैध धंधेबाजों ने कपड़े से घेरकर रखा गया था। सीआईएसएफ ने जब्त कोयले को पेलोडर से तीन हाइवा में लोड कर पीबी एरिया डिपो में जमा कर दिया। 


पहले भी हो चुकी है छापेमारी
बता दें कि यह छापेमारी कमांडेंट स्नेहा पाटिल के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई।बता दें कि इसके पहले भी सीआईएसएफ की ओर से यहां दो बार छापेमारी कर भारी पैमाने पर कोयले को जब्त किया था। चोरी के कोयले को डिपो में जमा कर बड़े ट्रकों से बंगाल तक खपाया जा रहा है। सीआईएसएफ की छापेमारी के दौरान चोर गिरोह बगल में अपने साथियों के साथ खड़े रहे।