logo

रामगढ़ उपचुनाव : संवेदनशील बूथों पर CRPF की हो नियुक्ति, NDA ने निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा पत्र

mmmmmmmmm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव (Ramgarh assembly by-election) में संवेदनशील बूथों के संदर्भ में एनडीए (NDA) के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र सौंपा है। पत्र में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कुछ संवेदनशील बूथों पर असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल को रोज खराब करने की बात की गई है। कहा गया है कि आम जनता डर से निम्न बूथों पर चुनाव के दिन मतदान के लिए उपस्थित न हो पाए। इसके लिए यहां का महौल खराब किया जाता है। इन बूथों पर 27 फरवरी 2023 को चुनाव के दिन कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा भारी हंगामा किया जा सकता है। पूर्व में हुए चुनाव में भी निम्न बूथों पर हंगामा हुआ था और अराजकता की स्थिति बन गई थी। आपसे आग्रह है कि अति संवेदनशील बूथों पर भारी मात्रा में केंद्रीय बल की नियुक्ति (appointment of central force) सुनिश्चित करने की कृपा करें। बता दें कि इस विषय के लिए आज सुधीर श्रीवास्तव, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी वनमाली मंडल और नईम अंसारी, हरीश सिंह, ओम वर्मा तथा चेतन प्रकाश ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र सौंपा।

प्रखंड - गोला
बूथ केंद्र         -    बूथ नंबर
1.     चाड़ी         -     283,284,285
2.     मगनपुर         -    352,353,355
3.     जोंगी         -    350

प्रखंड- चितरपुर
  बूथ केंद्र         -    बूथ नंबर
1.     चितरपुर महाविद्यालय    -    235,236,237
2.     चितरपुर उच्च विद्यालय   -    238,239
3.     डी पू मिशन प्रा विद्यालय -    240 
4.     जान्हे टुंगरी प्रा विद्यालय  -    227 
5.     ठत्ब् भवन चितरपुर      -    226

प्रखंड- दुलमी
     बूथ केंद्र         -    बूथ नंबर
जरियो (जेमरा पंचायत)     -    121,122

प्रखंड-रामगढ़
वार्ड संख्या    -    बूथ नंबर
 2        -     14,15,16
 4        -    29,30 (सौदागर मोहल्ला)