रांची:
साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में लगी है। इसके बावजूद साइबर अपराधी अपने नए-नए हथकंडे से लोगों को अपनी जाल में फंसा कर उनकी कमाई उड़ा रहे हैं। ताजा मामला रिम्स के डॉक्टर शोभित दास का है। डॉक्टर को झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपय गायब कर दिए। जिसके बाद डॉ शोभित दास के द्वारा रांची के बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पहले बार में उड़े 97 हजार रुपय
दर्ज प्राथमिकी में ठगी के शिकार डॉक्टर ने बताया कि उसे अपनी एक पुरानी फर्नीचर बेचनी थी। जिसके लिए उसने OLX पर एड डाला था। जिसके बाद सुनील नाम के एक व्यक्ति ने उसे खरीदनी की इच्छा से मुझे फोन किया। डॉक्टर के अनुसार सुनील कुमार नाम का शख्स ने फर्नीचर खरीदने के बहाने अपने यूपीआई आईडी देने को कहा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही डॉक्टर के खाते से 97 हजार निकाल लिए गए। जब उन्होंने तथाकथित साइबर अपराधी को इस मामले की शिकायत की तो उसने कहा कि गलती से आपके खाते से पैसा कट गया है। पैसा वापस लेने के लिए आपको एक और क्यूआर कोड भेज रहा हूं। जब आप उससे स्कैन करेंगे तो आपके पैसे वापस हो जाएंगे। डॉक्टर अपराधी के झांसे में आकर दोबारा क्यूआर कोड को स्कैन कर देता है। जिसके बाद उनके खाते से दूसरी बार भी पैसा गायब हो गया। गायब होने के बाद जब एक बार फिर डॉक्टर ने तथाकथित साइबर को संपर्क करने की कोशिश की तो उसका नंबर बंद आने लगा। डॉक्टर समझ गया कि वह साइबर का शिकार हो गया है और थाने में जाकर इसके लिए प्राथमिकी दर्ज करवाई।

छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा कि पीड़ित के द्वारा बताए गए नंबर की जांच की जा रही है। अपराधी को लोकेशन नंबर के मदद से पता की जा रहा है। हम छानबीन कर रहे है।