logo

Cyber Fraud : सोफा खरीदने के नाम पर ठगी, बैंक खाते से उड़ाए 2 लाख रुपये

gonda_thana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में साइबर ठगी का मामला आए दिन सामने आ ही जाते है। ताजा मामला रांची के गोंडा थाना क्षेत्र की है। जहां अपराधियों ने सोफा लेने के नाम पर 2 लाख की ठगी की है। मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पीड़ित का नाम शुभम है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।


बैंक अकाउंट में पैसा भेजना के लिए क्यूआर कोड भेजा
शुभम ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि आपके सोफासेट बिक्री की बात आपके पिता से हो गई है। मैं सोफासेट खरीद रहा हूं। सोफे की कीमत 35 हजार तय हुई है। इतना बात करने के बाद फोन करने वाले ने बताया कि उसे पैसा भेजना है इसके लिए वह एक क्यूआर कोड भेज रहा है। आप उसे स्कैन कर लें। बस यहीं पर शुभम से गलती हो गई। वो अपराधियों के झांसे को भांप नहीं पाए। जैसे ही पीड़ित ने क्यूआर कोड स्कैन किया उसके खाते से करीब 2 लाख उड़ा लिए गए। इसकी जानकारी उन्हें बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला।
छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस को शुभम ने बताया कि जिस व्यक्ति के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। उसमें रांची के इस्लाम शेख और मुकेश कुमार के नाम पर बैंक में दिख रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन जानकारी के अनुसार पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं लगा है।


पुलिस चला रही जागरूकता अभियान
आए दिन झारखंड में साइबर ठगी के मामले देखने को मिलते रहते है। इसे लेकर पुलिस हर दिन जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस जागरूकता से जुड़ी टिप्स सोशल मीडिया से लेकर हर जगह जारी कर रही है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी जागरूकता मैसेज को ध्यान से पढ़े ताकि साइबर ठगी से बच सकें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT