logo

रजरप्पा में कल होगा दामोदर महोत्सव का आयोजन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

0939.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यु
गांतर भारती, नेचर फाउंडेशन एवं दामोदर बचाओ आंदोलन की ओर से  कल यानी 30 मई  (गंगा दशहरा) के दिन रजरप्पा में देवनद- दामोदर महोत्सव का आयोजन किया गया हैमां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे। बताते चलें कि मुख्य समारोह रजरप्पा में होगा। इसके अलावा झारखंड के अन्य 44 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है बताते चलें कि 30 मई की शाम 5 बजे से सवा 7 बजे तक महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान राज्यपाल नद पूजन, आरती और संगोष्ठी आदि में हिस्सा लेंगे

2004 में हुई थी शुरुआत

दमादोर बचाओ आंदोलन को लेकर विधायक सरयू राय ने बताया कि दामोदर को बचाने के लिए 2004 में गंगा दशहरा के दिन आंदोलन की शुरुआत हुई थी आंदोलन का यह 19वां साल है लोगों ने माना है कि दामोदर का पानी साफ होने के साथ करीब 95 प्रतिशत तक औद्योगिक प्रदूषण से दामोदर मुक्त हो गया है

 

आने वाले साल को मनाया जाएगा धन्यवाद वर्ष
रामगढ़ के अलावा राज्य के 44 अन्य स्थानों पर भी कल दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सरयू राय ने बताया कि इन सभी स्थानों पर नद पूजा, आरती, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान आदि आयोजित होंगे। आने वाले साल को आभार प्रदर्शन वर्ष या धन्यवाद वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 वर्षों में जिन लोगों ने भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आंदोलन में हिस्सा लिया, उन सभी से मिल कर उनका आभार जताया जाएगा। कल रामगढ़ के अलावा रांची, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के 44 इलाकों में कहीं सुबह तो कहीं शाम में महोत्सव का आयोजन होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N