logo

दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर पहली बार पहुंचेंगे राज्यपाल, लोहरदगा में होगा भव्य आयोजन

governer_jh.jpg

रांची 

युगांतर भारती के तत्वावधान में 25 मई को दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी लोहरदगा में दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन गंगा दशहरा भी है। इस महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे।

दामोदर महोत्सव रिकॉर्ड 47 स्थानों पर

यह जानकारी युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने दी। अंशुल शरण ने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब कोई राज्यपाल दामोदर के उद्गम स्थल पर जाएंगे। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। अंशुल शरण ने बताया कि इस साल दामोदर महोत्सव रिकॉर्ड 47 स्थानों पर मनाया जाएगा।

Tags - Yugantar Bharti Damodar Mahotsav Jharkhand Governor cultural event environmental awareness