logo

सांवली रंग की पत्नी मायके से नहीं ले आई 1 लाख तो पति ने कर ली दूसरी शादी

ेोैोतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला के सांवले रंग की वजह उसके पति ने उसे धक्का मारकर घर से निकाल दिया है। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा से जुड़ा हुआ है। महिला ने बताया कि सांवली होने के कारण उसका पति उसे अक्सर ताने देता है। आरोपी ने महिला को घर से निकाल दिया है और दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता सोमवार को इंसाफ के लिए बेंगाबाद थाना पहुंची। महिला आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 



पीड़िता सुजिता देवी ने कहा कि वर्ष 2016 में उसकी शादी मनोज मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में कुछ माह तक ठीक से रही। लेकिन कुछ समय बात उसका पति रंग सांवली होने की बात कहकर उसको ताने देने लगा। उसने महिला से यह भी कहा कि घरवालों से एक लाख रुपए मांग कर दो। तब तुम्हें रखेंगे, नहीं तो दूसरी शादी कर लेंगे। 


महिला को घर से निकाला
महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली है और सुजिता को घर से निकाल दिया है। पीड़िता का कोई बच्चा नहीं है। परिजनों ने इस मामले को लेकर पंचायत भी की, लेकिन उसने पंचों की बात नहीं मानी। इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट से उसकी विदाई भी कराई गई। कुछ दिन ससुराल में रखने के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया।