logo

रांची : मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारियां शुरू, 159 केंद्रों में होगी आयोजित

dc23.jpg

रांची:
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2023 को लेकर राज्य में तैयारियां शुरू हो गई हैं। DC राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) ने वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान  इंटरमीडिएट माध्यमिक परीक्षा-2023 (Intermediate Secondary Examination-2023) को लेकर बारिकी से चर्चा की गई। अधिकारियों ने डीसी को जानकारी दी की इस साल 43354 परीक्षार्थियों शामिल होंगे। इसके लिए डीसी द्वारा 57 प्रस्तावित परीक्षा केंद्र का निर्धारण पर मुहर लगाई गई। परीक्षा केंद्रों के अंतर्गत 110 प्लस टू विद्यालय एवं इंटर महाविद्यालय सम्बद्ध है।  


मैट्रिक में 39995 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बैठक में जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से वार्षिक मैट्रिक परीक्षा-2023 के लेकर भी चर्चा हुई। इस बार 39995 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर 102 प्रस्तावित परीक्षा केंद्र को लेकर स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत 319 उच्च विद्यालय सम्बद्ध है। वहीं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला मुख्यालय में ही 07 मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। 


सांसद और विधायक प्रतिनिधि रहे उपस्थित
डीसी ने मध्य विद्यालयों और स्थापना अनुमति के प्रस्वीकृति माध्यमिक और इंटर महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र निर्धारण की स्थिति पर चर्चा हुई। सरकारी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/वरीय शिक्षक को परीक्षा केंद्राधीक्षक बनाये जाने के प्रस्ताव को भी समिति ने स्वीकृति दे दी।इस बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के सदस्य एवं सांसद और विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे।