logo

रांची : DC ने EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण, पदाधिकारी को दिए दिशा-निर्देश

evm1.jpg

रांची:
रांची DC राहुल कुमार सिन्हा ने आज मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए डीसी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को ECI  द्वारा दिए निर्देशों पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही कई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। बता दें कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति के निरीक्षण कर रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी संबंध में DC ने निरीक्षण किया।