logo

चैती छठ पर डीसी कंचन सिंह ने किया खरना पूजन, खुद गन्ने के रस से बनाया खीर महाप्रसाद

HYNIMO.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से खरना पूजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से गन्ने के रस से खीर महाप्रसाद तैयार किया, जो छठ पर्व की एक महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है। खरना पूजन के उपरांत उन्होंने 36 घंटे का निर्जला उपवास भी आरंभ किया। डीसी कंचन सिंह ने बताया कि छठ पर्व शुद्धता, संयम और श्रम के प्रति सम्मान का प्रतीक है तथा यह प्रकृति और सूर्य देव को समर्पित है। उन्होंने जिलेवासियों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Tags - Chaiti Chhath festival Kanchan Singh DC Simdega Kharna Puja rituals Chhath festival India Jharkhand festival news