लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से खरना पूजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से गन्ने के रस से खीर महाप्रसाद तैयार किया, जो छठ पर्व की एक महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है।