रांची:
मोहराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम (Birsa Munda Football Stadium) में अवस्थित EVM वेयर हाउस का निरीक्षण DC राहुल कुमार सिन्हा ने किया। तय मानकों के आधार पर ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए DC ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। बता दें कि वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।
