logo

जमशेदपुर : बारिश से प्रभावित मानगो क्षेत्र का DC ने किया दौरा, आपात स्थिति के लिए जारी किया नंबर

डीसी_जमशेदपुर1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मानगो क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जलजमाव से प्रभावित इलाकों, स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की और जहां तत्काल सुधार की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट, ट्रैक्टर व सफाई कर्मियों की टीम को सतर्क एवं सक्रिय रखा जाए।

उन्होंने नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जलभराव की शिकायतों का त्वरित निवारण हो, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए और आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को 24x7 सक्रिय रखा जाए। मानगो नगर निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

आपात स्थिति में नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करें
7004549847 (सुबह 6 से अपराह्न 2 बजे तक)
9031542938(अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक)
7488676759 (रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक)
इस दौरान डीसी ने जिले वासियों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन हर स्थिति पर निगरानी रखे हुए है तथा आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपात स्थिति में जिला स्तरीय कंट्रोल 0657-2444233 पर जरूर संपर्क करें।


 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand Updates Flood in Jamshedpur Flood relief Helpline Number in Jamshedpur Latest jamshedpur News jamshedpur Updates latest news latest updates latest updates in hindi latest Jharkhand News