logo

जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इस शहर की है घटना 

sucide25.jpeg

जामताड़ा 

जंगल में एक लड़की और लड़के का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मामला जामताड़ा जिले के बिंदापाथर में पेश आया है। माना जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में साफ तौर पर कुछ बोलने से फिलहाल इनकार किया है। जंगल के बीच दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। पुलिस मामले पड़ताल में जुट गयी है। कथित प्रेमी युगल की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। 

लोगों ने शव मिलने की जानकारी 


ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जंगल में एक लड़का और लड़की का शव ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद गांव के लोगों के द्वारा बिंदापाथर थाना की पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों मृतकों की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है। एक साथ दो शव मिलने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

पुलिस कर रही छानबीन  

मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल केस की छानबीन की जा रही है। इसमें अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। छानबीन की गोपनीयता की दृष्टि से इस मामले को लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी देना पुलिस के लिए उचित नहीं है। कहा, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - coupleDead bodyjamtaraforest