लोहरदगा:
लोहरदगा में बेखौफ अपराधियों ने CSC संचालक अमर पासवान (CSC Director Amar Paswan) को गोली मार दी है। गोली उनके सीने सीने में लगी है। घायल अवस्था में उन्हें रिम्स रांची (RIMS Ranchi) में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने तुरंत अपराधियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के टाटी ने पास अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में थे। तीनों अपराधी लूटपाट की नियत से आए थे। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी की मदद से तीनों को धर-दबोचा है। इनमें एक लोहरदगा के सलगी का है। तो दो अपराधी लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।