logo

दुमका : झामुमो कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, इलाज जारी

a331.jpg

दुमका: 

झारखंड आंदोलनकारी रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता राजेंद्र यादव पर जानलेवा हमला किया गया। राजेंद्र यादव की पत्नी बेबी देवी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा उनके पति पर हमला किया गया। घटना में घायल राजेंद्र का इलाज जारी है। राजेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि इलाज के बाद वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और न्याय मांगेंगे। 

प्रतिद्वंदिता में हुआ राजेंद्र यादव पर हमला
गौरतलब है कि झामुमो कार्यकर्ता राजेंद्र यादव की पत्नी बेबी देवी ने हालिया संपन्न पंचायत चुनाव में जामा प्रखंड अंतर्गत आसनजोर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के रूप में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। बेबी देवी इस समय उपप्रमुख की दौड़ में भी हैं। आरोप है कि हमलावरों ने इसी प्रतिद्वंदिता में राजेंद्र यादव पर जानलेवा हमला किया। हमले में राजेंद्र यादव की छाती और पेट में चोट लगी है। 

असामाजिक तत्वों ने किया था हमला
बेबी देवी ने कहा कि मेरे पति ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काफी काम किया है। सामाजिक कार्यों की वजह से ही लोगों ने उनको रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया। यही जीत कुछ लोगों को नहीं पच रही है। मैं उपप्रमुख के पद की दौड़ में थी।